नाबालिग को खोजने वाले दस फीट की दूरी पर थे, लेकिन बदमाशों ने मुंह दबा रखा था
Updated at : 04 Sep 2019 5:08 AM (IST)
विज्ञापन

खुलासा. दोमुहानी-कांदरबेड़ा रोड में जुगसलाई की नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला आदित्यपुर : सोनारी दोमुहानी-कांदरबेड़ा रोड में जुगसलाई की नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में 12 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से 10 मोबाइल, घटना में प्रयुक्त कार व बाइक भी बरामद की गयी है. यह जानकारी आदित्यपुर ऑटो […]
विज्ञापन
खुलासा. दोमुहानी-कांदरबेड़ा रोड में जुगसलाई की नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला
आदित्यपुर : सोनारी दोमुहानी-कांदरबेड़ा रोड में जुगसलाई की नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में 12 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से 10 मोबाइल, घटना में प्रयुक्त कार व बाइक भी बरामद की गयी है. यह जानकारी आदित्यपुर ऑटो कलस्टर में मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सरायकेला-खरसावां के एसपी कार्तिक एस ने दी.
मौके पर जमशेदपुर के सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट भी मौजूद थे. एसपी ने बताया कि आरोपियों ने नाबालिग को नदी किनारे ले जाकर घटना को अंजाम दिया. इस दौरान पीड़िता के खोजने वाले जब मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उसका मुंह दबा दिया, जिससे वह चिल्ला नहीं पायी. खोजने वाले मात्र 10 फीट की दूरी पर थे, लेकिन झाड़ी और अंधेरा होने की वजह से आरोपियों व पीड़िता को वे देख नहीं पाये.
घटनास्थल के पास टीओपी की अनुशंसा : कपाली के जिस स्थान पर घटना हुई थी, वहां व इसके आसपास सुरक्षा बढ़ाने के लिए टीओपी व थाना बनाये जाने की अनुशंसा जिला पुलिस ने की है. साथ ही बदमाशों के अड्डे समाप्त करने लिए हाइवे पेट्रोलिंग बढ़ा दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




