एनएच पर कंटेनर चालक व खलासी से मारपीट कर लूट का प्रयास, दो धराये
Updated at : 26 Aug 2019 6:00 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के भिलाई पहाड़ी संत जोसेफ अस्पताल के पास शनिवार की रात 2.30 से तीन बजे टेंपो सवार युवकों ने एनएच किनारे खड़े कंटेनर के चालक व खलासी को नकली पिस्तौल दिखा लूटपाट का प्रयास किया. इस दौरान युवकों ने चालक रवि कटियार और खलासी विकास कटियार की पिटायी भी कर […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के भिलाई पहाड़ी संत जोसेफ अस्पताल के पास शनिवार की रात 2.30 से तीन बजे टेंपो सवार युवकों ने एनएच किनारे खड़े कंटेनर के चालक व खलासी को नकली पिस्तौल दिखा लूटपाट का प्रयास किया. इस दौरान युवकों ने चालक रवि कटियार और खलासी विकास कटियार की पिटायी भी कर दी. दोनों उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं.
घटना होता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पहुंची पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा, जबकि टेंपो चालक फरार हो गया. पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के पास से नकली पिस्तौल बरामद किया है. वहीं. टेंपो को जब्त कर एमजीएम थाना ले गयी. गिरफ्तार युवकों में अल्ताफ आलम मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 3 का रहने वाला है, जबकि मो शमीम ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 8 का रहने वाला है.
फरार टेंपो चालक मो शुभान भी ओल्ड पुरुलिया रोड का रहने वाला है. वहीं, पुलिस ने घायल कंटेनर चालक रवि कटियार को इलाज के लिए संत जोसेफ अस्पताल में भर्ती कराया है.
बदमाशों ने नकली पिस्तौल से उसके सिर पर हमला किया था. जिससे सिर में गंभीर चोट लगी है. वहीं, खलासी विकास कटियार को चेहरे पर मारा. उसके आंख के नीचे चोट लगी है. गिरफ्तार युवक टेंपो से ही एनएच व सुनसान जगहों पर रात में लोगों व वाहन चालकों से लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे.
रविवार को एमजीएम थाने में मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी (पटमदा) विजय महतो और एमजीएम थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक नकली पिस्तौल का भय दिखा एनएच पर कंटेनर चालक व खलासी की पिटायी कर लूटपाट का प्रयास कर रहे थे. इसी बीच गश्ती वाहन की पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार किया.
हालांकि टेंपो चालक फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. जब्त नकली पिस्तौल पहली नजर में असली प्रतीत होता है. जिसका फायदा बदमाश उठा रहे थे. गिरफ्तार युवकों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. गिरफ्तार युवकों को जेल भेज दिया गया है.
खाना खाकर सोये थे, अचानक बदमाश घुसे व पिस्तौल दिखा रुपये मांगे, नहीं देने पर पीटा : खलासी
घायल खलासी विकास कटियार ने बताया कि मानगो में गैस पाइप लाइन का काम वे लोग कर रहे हैं. रात में काम खत्म करने के बाद उनलोगों ने वहीं खाना बनाया और कंटेनर के केबिन में सो गये. इस दौरान केबिन का दरवाजा बंद कर दिया था. रात में बदमाश अचानक पहुंचे और केबिन का दरवाजा खोल अंदर घुस गये, जिसके बाद उन्होंने पिस्तौल दिखा रुपये की मांग की.
रुपये नहीं मिलने पर वे मारपीट करने लगे. इस दौरान उन्होंने पिस्तौल के बट से मुझे और रवि को मारा. रवि के सिर पर गंभीर चोट लगी है, जबकि मुझे आंख के नीचे चोट लगी. वहीं सिर में भी चोट लगी है. इसी बीच पुलिस पहुंच गयी और बदमाशों को पकड़ लिया.
कानपुर उत्तर प्रदेश
के रहने वाले हैं चालक और खलासी
पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा, जबकि टेंपो चालक फरार हो गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




