टाटा हिताची : 32 कर्मी अगले माह जायेंगे खड़गपुर प्लांट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2019 11:04 AM
जमशेदपुर. टाटा हिताची जमशेदपुर प्लांट से 32 कर्मचारियों को अगले माह खड़गपुर प्लांट स्थानांतरित किया जायेगा. पिछले साल से ही जमशेदपुर प्लांट से कर्मचारियों को खड़गपुर प्लांट शिफ्ट करने का कार्य चल रहा है. इसी के तहत 15 फरवरी तक फेब्रिकेशन विभाग के 32 कर्मचारियों को खड़गपुर में योगदान देना होगा. जमशेदपुर प्लांट से कर्मचारियों […]
जमशेदपुर. टाटा हिताची जमशेदपुर प्लांट से 32 कर्मचारियों को अगले माह खड़गपुर प्लांट स्थानांतरित किया जायेगा. पिछले साल से ही जमशेदपुर प्लांट से कर्मचारियों को खड़गपुर प्लांट शिफ्ट करने का कार्य चल रहा है.
इसी के तहत 15 फरवरी तक फेब्रिकेशन विभाग के 32 कर्मचारियों को खड़गपुर में योगदान देना होगा. जमशेदपुर प्लांट से कर्मचारियों के साथ- साथ मशीनों को भी शिफ्ट किया जा रहा है. साल 2020 तक जमशेदपुर से पूरा प्लांट खड़गपुर शिफ्ट करने की योजना है. जमशेदपुर से खड़गपुर जाने वाले कर्मचारियों को दस दिन का स्पेशल अवकाश दिया जाता है. ताकि वहां जाकर रहने, खाने- पीने की व्यवस्था कर सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










