जमशेदपुर : हत्या के लिए सीढ़ी लगा पिस्टल व चाकू संग घर में घुसे हमलावर
Updated at : 30 Dec 2018 10:12 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : परसुडीह के नामोटाला में ईश्वर चंद्र हांसदा की हत्या करने आये चार हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हमलावर शुक्रवार की रात मुंह में गमछा बांध कर घर 30 फीस सीढ़ी लगाकर ईश्वर चंद्र के घर बालकोनी में पिस्टल व चाकू लेकर घुसे थे. हमला में ईश्वर चंद्र की गर्दन में चाकू […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : परसुडीह के नामोटाला में ईश्वर चंद्र हांसदा की हत्या करने आये चार हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हमलावर शुक्रवार की रात मुंह में गमछा बांध कर घर 30 फीस सीढ़ी लगाकर ईश्वर चंद्र के घर बालकोनी में पिस्टल व चाकू लेकर घुसे थे. हमला में ईश्वर चंद्र की गर्दन में चाकू लगा, जिससे वह घायल हो गया.
शोरगुल होने पर भागने के क्रम में एक आरोपी के मुंह से गमछा गिरने से उसकी पहचान रघुनाथ बिरुली के रूप में हुई. घटना के बाद ईश्वर और उसके परिवार के सदस्यों ने लोगों की मदद से चारों को खदेड़ा.
खदेड़ने के क्रम में सिदो कान्हू चौक पर तैनात पुलिस की मदद से लोगों ने रघुनाथ बिरुली को पकड़ लिया. पुलिस रघुनाथ की निशानदेही पर उसके साथी हलुदबनी निरासी रौशन कालिंदी, तुसार कालिंदी और ओमिया हेम्ब्रम को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया. हमलावरों के पास से पुलिस ने पिस्टल व चाकू नहीं बरामद किया है. इस संबंध में ईश्वर चंद्र के बयान पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




