बेगूसराय में मदद के बहाने एटीएम ठगी का खेल, महिला के खाते से उड़ाए 22,500 रुपये, कार्ड फंसाकर बनाया शिकार

पीड़ित महिला
Begusarai News : बेगूसराय में एटीएम ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शातिर जालसाजों ने मददगार बनकर एक महिला के खाते से 22,500 रुपये उड़ा लिए. घटना जीडी कॉलेज रोड स्थित बजरंग चौक के समीप एसबीआई एटीएम की बताई जा रही है.
Begusarai News : (विकाश मिश्रा) बेगूसराय में एटीएम ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शातिर जालसाजों ने मददगार बनकर एक महिला के खाते से 22,500 रुपये उड़ा लिए. घटना जीडी कॉलेज रोड स्थित बजरंग चौक के समीप एसबीआई एटीएम की बताई जा रही है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में भारी आक्रोश का माहौल है .
कार्ड फंसते ही शुरू हुआ ठगी का खेल
पीड़िता प्रमिला देवी ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ एटीएम से पैसे निकालने पहुंची थीं. जैसे ही उन्होंने मशीन में कार्ड डाला, कार्ड अंदर फंस गया. न तो कार्ड बाहर निकल रहा था और न ही मशीन कोई प्रतिक्रिया दे रही थी. इसी दौरान एटीएम के अंदर पहले से मौजूद एक युवक मददगार बनकर सामने आया और महिला को घबराने से मना करते हुए कहा कि कार्ड को खींचने की कोशिश न करें .
फर्जी हेल्पलाइन नंबर से ठगों ने फंसाया जाल में
युवक ने एटीएम के अंदर चिपकाए गए एक पर्चे की ओर इशारा किया, जिस पर कथित हेल्पलाइन नंबर लिखा हुआ था. महिला ने भरोसा कर उस नंबर पर कॉल किया. फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और महिला को मीरगंज दरगाह के पास स्थित दूसरे बैंक के समीप बुला लिया. वहां पहुंचने पर महिला को कहा गया कि उनका कार्ड 24 घंटे बाद ही काम करेगा .
वापस लौटी तो कार्ड गायब, खाते से निकल चुके थे रुपये
जब प्रमिला देवी दोबारा एसबीआई एटीएम पहुंचीं तो उनका कार्ड गायब था. बाद में उन्हें पता चला कि जालसाजों ने उनकी घबराहट का फायदा उठाकर एटीएम पिन देख लिया था और कार्ड निकालकर खाते से 22,500 रुपये की निकासी कर ली .
112 नंबर पर नहीं मिली मदद, पुलिस पर भी सवाल
पीड़िता ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने 112 नंबर पर कॉल किया, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया. एटीएम में लिखे रतनपुर थाना के नंबर पर भी कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी. महिला का आरोप है कि जब गश्ती टीम मौके पर पहुंची तो मदद करने के बजाय उन्हें ही लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया गया .
बिना गार्ड के चल रहा एटीएम, पहले भी हो चुकी हैं कई ठगी
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि एसबीआई का यह एटीएम लंबे समय से बिना सुरक्षा गार्ड के संचालित हो रहा है. लोगों का दावा है कि यहां अब तक करीब 20 लोग इस तरह की ठगी का शिकार हो चुके हैं. बावजूद इसके बैंक प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है .
लोगों ने उठाई सुरक्षा व्यवस्था की मांग
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एटीएम पर स्थायी सुरक्षा गार्ड की तैनाती की मांग की है. लोगों का कहना है कि अगर जल्द सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो आम लोग इसी तरह ठगी का शिकार होते रहेंगे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










