बेगूसराय: खोदावंदपुर सीएचसी में पांच टीबी मरीजों को मिला पौष्टिक आहार, डॉक्टर ने दी नियमित दवा लेने की सलाह

Author Rajesh kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

टीबी मरीज को सामग्री वितरण करते चिकित्सा पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बेगूसराय के खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पांच तपेदिक (टीबी) मरीजों को पौष्टिक आहार के पैकेट वितरित किए गए. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल प्रसाद ने मरीजों को नियमित दवा लेने और संतुलित भोजन का सेवन करने की सलाह दी.

विज्ञापन

Begusarai News: राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खोदावंदपुर में तपेदिक (टीबी) से ग्रसित पांच मरीजों के बीच पौष्टिक आहार के पैकेट का वितरण किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल प्रसाद ने स्वयं मरीजों को यह पैकेट प्रदान किए. उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी से पूरी तरह और जल्द स्वस्थ होने के लिए नियमित रूप से दवा खाने के साथ-साथ संतुलित व पौष्टिक भोजन का सेवन करना बेहद जरूरी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दवा का पूरा कोर्स करने और समय पर जांच की अपील

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने अस्पताल पहुंचे मरीजों से अपील करते हुए कहा कि वे चिकित्सकों की सलाह के अनुसार अपनी दवा का कोर्स बीच में न छोड़ें और इसे पूरा करें. इसके साथ ही उन्होंने समय-समय पर जरूरी स्वास्थ्य जांच कराने की भी सलाह दी. डॉ. अनिल प्रसाद ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा 'टीबी मुक्त भारत अभियान' के तहत मरीजों को न केवल बेहतर और मुफ्त उपचार मुहैया कराया जा रहा है, बल्कि उनकी शारीरिक क्षमता बनाए रखने के लिए पोषण सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है ताकि मरीज शीघ्र स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी सकें. इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कई स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य अस्पताल कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन