बेगूसराय का वांछित अपराधी STF के हत्थे चढ़ा, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के 3 मामले पटना में दर्ज

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित आदित्य राज उर्फ राजा कुमार को बिहार एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी बेगूसराय और पटना जिलों में दर्ज कई मामलों के संबंध में हुई है.

विज्ञापन

Patna News : (आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट) पटना और बेगूसराय में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित आदित्य राज उर्फ राजा कुमार को बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया है. बेगूसराय जिला पुलिस से मिली सूचना के आधार पर एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को दबोच लिया. आदित्य राज बेगूसराय नगर थाना कांड संख्या 323/26 में वांछित था.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ बेगूसराय और पटना जिले के कई थानों में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत तीन मामले दर्ज हैं. ऐसे में उसकी गिरफ्तारी को पटना के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

बेगूसराय पुलिस की सूचना पर हुई कार्रवाई

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आदित्य राज बेगूसराय में मौजूद है. इसके बाद विशेष टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसके ठिकाने पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया.

पटना में 13 साल के मासूम की निर्मम हत्या, घर से बुलाकर ले गए दो नाबालिग; ईंट से सिर पर किया था ताबड़तोड़ वार

पुलिस के अनुसार, आदित्य राज उर्फ राजा कुमार बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वह बेगूसराय नगर थाना कांड संख्या 323/26 में वांछित था. इस मामले में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से संबंधित आरोप हैं.

पटना के कई थानों में भी दर्ज हैं मामले

पुलिस के मुताबिक आदित्य राज के खिलाफ पटना और बेगूसराय जिले के कई थानों में कुल तीन मामले दर्ज हैं. इनमें हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं.

बेगूसराय के बखरी में चार घंटे गुल रहेगी बिजली, चकहमीद फीडर में होगा मेंटनेंस कार्य लेकर आपूर्ति रहेगी बाधित

हालांकि, एसटीएफ की ओर से जारी प्रेस नोट में पटना जिले के संबंधित थानों के नाम और वहां दर्ज मामलों का विस्तृत ब्योरा नहीं दिया गया है. पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड से जुड़ी अन्य जानकारी जुटा रही है.

पटना के मामलों में जुटी पुलिस

आरोपित की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पटना जिले में दर्ज मामलों के संबंध में भी आगे की जानकारी जुटा रही है. साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है.

VIDEO: रक्षाबंधन पर बहनों को याद कर खूब रोए भाई, प्रोटेस्ट ने परिवार से किया दूर, वीडियो में देखें प्रदर्शनकारियों का दर्द

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन