बेगूसराय: नावकोठी में कलयुगी पुत्र ने मां को पीटकर किया घायल, मामला दर्ज

बेगूसराय में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को बेरहमी से पीटा. इस हमले में मां के पैर और कमर टूट गए हैं. पीड़ित मां ने बेटे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
Begusarai News: नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव में एक कलयुगी पुत्र द्वारा अपनी ही जन्मदात्री मां के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी करने का मामला सामने आया है. पीड़ित मां ने अपने सगे पुत्र के खिलाफ स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. घटना पहसारा गांव के वार्ड संख्या 6 की बताई जा रही है.
मारपीट में वृद्ध मां का टूटा पैर और कमर
थाने में दर्ज प्राथमिकी में पहसारा निवासी रामानुज सिंह की पत्नी सुनीता देवी ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र बमबम कुमार ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की. इस हिंसक झड़प में वृद्ध महिला की कमर और पैर टूट गए हैं, जिससे वे गंभीर रूप से चोटिल हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी युवक काफी मनबढ़ किस्म का है. वह न केवल अपनी मां के साथ मारपीट करता है, बल्कि उसने अपनी पत्नी को भी प्रताड़ित कर घर से भगा दिया है.
पुलिस ने शुरू की मामले की छानबीन
घटना की गंभीरता को देखते हुए नावकोठी थानाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने बताया कि पीड़ित वृद्ध महिला के द्वारा थाने में दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी पुत्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










