बेगूसराय: मारपीट के दो आरोपित गिरफ्तार, फुलवड़िया थाना पुलिस ने भेजा जेल

Author Niraj Kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
मारपीट का आरोपित गिरफ्तार

फुलवड़िया थाना पुलिस ने मारपीट के दो नामजद आरोपितों को कैरीबाड़ी गांव से गिरफ्तार किया है. दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है.

विज्ञापन

Begusarai News: फुलवड़िया थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए मारपीट के दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय सहनी ने बताया कि पुलिस अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चला रही है.

कैरीबाड़ी से हुई दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष विजय सहनी ने बताया कि गुप्त सूचना और गुप्त निगरानी के आधार पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के कैरीबाड़ी गांव में छापेमारी की. इस कार्रवाई के दौरान मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपितों को धर-दबोचा गया. पकड़े गए आरोपितों की पहचान फुलवड़िया कैरीबाड़ी निवासी महेंद्र महतो और प्रमोद महतो के रूप में की गई है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है.


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन