Jamshedpur News : साकची : आभूषण कारीगर की पैंट लेकर चोर फरार, सीसीटीवी में दिखे चोर, देखें तस्वीर...

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 25 May 2026 1:31 AM

विज्ञापन

साकची बाजार डालडा लाइन में दो चोरों ने आभूषण कारीगर संतोष सोनी की पैंट दुकान से चोरी कर ली. पैंट में 900 रुपये और करीब 1.30 ग्राम सोना था. चोरी करने की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है.

विज्ञापन

– पैंट की जेब में था 1.30 ग्राम सोना और 900 रुपये

Jamshedpur News :

साकची बाजार डालडा लाइन में दो चोरों ने आभूषण कारीगर संतोष सोनी की पैंट दुकान से चोरी कर ली. पैंट में 900 रुपये और करीब 1.30 ग्राम सोना था. चोरी करने की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. फुटेज में दिख रहा है कि दो युवक बाजार में पैदल टहल रहे हैं. उसी दौरान एक युवक दुकान के गेट पर टंगी पैंट को लेकर फरार हो गया.

जब कारीगर को इसके बारे में जानकारी मिली तो वह बेचैन हो गया. संतोष सोनी ने बताया कि वह जेवर बनाते हैं. गर्मी होने के कारण दोपहर में दुकान में लेटा था. उस वक्त उसने पैंट खोल कर लुंगी पहन ली थी. पैंट दुकान के खूंटे पर टांग दी थी, जिसे चोरों ने चुरा लिया. वहीं, चोरी की सूचना मिलने के बाद साकची पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola