Gaya News : गयाजी में 29 मई को लगेगा रोजगार शिविर, शिक्षक पदों पर होगी भर्ती

Updated:
विज्ञापन

नियोजन मेला का सांकेतिक तस्वीर.

Gaya News : 22 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी. चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 14,500 रुपये वेतन के साथ ट्रैवल भत्ता, आवास भत्ता, सवेतन अवकाश और मेडिकल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी.

विज्ञापन

Gaya News : (हरिबंश कुमार) अवर प्रादेशिक नियोजनालय केंदुई, गया में 29 मई यानी शुक्रवार को रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस शिविर में निजी क्षेत्र की कंपनी फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी द्वारा शिक्षक (टीचर) पदों पर भर्ती की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

नियोजन पदाधिकारी आकृति कुमारी ने जानकारी दी कि कुल 22 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इन पदों के लिए स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है.

शिविर सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक लगेगा

चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 14,500 रुपये वेतन के साथ ट्रैवल भत्ता, आवास भत्ता, सवेतन अवकाश और मेडिकल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी. नौकरी का कार्यस्थल गया रहेगा. रोजगार शिविर का आयोजन सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक अवर प्रादेशिक नियोजनालय, केंदुई परिसर में किया जाएगा.

अभ्यर्थी बायोडाटा के साथ पहुंचे, भर्ती प्रक्रिया नि:शुल्क

नियोजनालय ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने बायोडाटा के साथ अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होकर रोजगार का अवसर प्राप्त करें. भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क होगी और किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा.

Also Read: गया में जमीन कारोबारी की बेरहमी से हत्या, पथरौरा हाईवे के पास शव मिलने से सनसनी, पैसों के लेन-देन का था विवाद!

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन