गया जी नगर निगम को जिस वाहन से स्वच्छता अपनाने का मैसेज देना था, उसका रजिस्ट्रेशन ही फेल निकला

Updated:
विज्ञापन

इसी वाहन का रजिस्ट्रेशन हैं फेल | Prabhat Khabar Network

गया नगर निगम में ट्रिपल आर प्रचार के लिए हायर किए गए वाहन का रजिस्ट्रेशन फेल होने का मामला सामने आया है. निगम प्रशासन ने भुगतान रोककर वाहन लौटाने का आदेश दिया.

विज्ञापन

गया नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के साथ अवशिष्ट उत्पादन को कम करने के लिए केंद्र की ओर से ट्रिपल आर कंसेप्ट को लागू करने को लेकर एक ढांचा बनाया गया. उक्त अभियान के तहत सभी वार्डों में प्रचार प्रसार कर रिड्यूस, रियूज व रिसाइकिल के पक्ष में लोगों को प्रेरित करने के लिए वाहन के उपयोग का फैसला लिया गया. वाहन को इस ढंग से सजाना था कि उसमें इस योजना का पूरा कंसेप्ट दिखे. इसके प्रचार-प्रसार को लेकर एक मोबाइल वैन निगम में बनाया गया. आश्चर्य की बात है कि वाहन के कागजात की जांच यहां पहले किसी ने करना उचित नहीं समझा. गाड़ी को मॉडिफाइ करके उसे प्रचार-प्रसार के योग्य बनाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

निगम से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रिपल आर के प्रचार के लिए जिस वाहन को लिया गया उसका रजिस्ट्रेशन ही कई वर्ष पहले फेल हो चुका है. मामला पेमेंट पर अटक कर रह गया है. संबंधित एजेंसी ने बिल प्रस्तुत किया, तो जांच के क्रम में गाड़ी के रजिस्ट्रेशन फेल होने की बात सामने आयी.

यही ट्रिपल आर वाहन का रजिस्ट्रेशन हैं फेल  | Prabhat Khabar Network
अब इस गाड़ी को किया जाएगा वापस | Prabhat Khabar Network

लेखा शाखा ने पकड़ी गलती

निगम से मिली जानकारी के अनुसार, लेखा शाखा में फाइल पेमेंट के लिए गया, तो वहां के पदाधिकारी ने गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नहीं होने की बात कह दी. इसके बाद जांच की गयी, तो सामने आया कि गाड़ी के आदेश देने से पहले उसके कागजात की ही जांच नहीं हो सकी है. इसके बाद इस फाइल को बंद कर दिया गया. इसमें भी पेमेंट लाखों रुपये का था.

गाड़ी को किया जाएगा वापस

स्वच्छता पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि वाहन का रजिस्ट्रेशन नहीं होने के चलते पेमेंट को रोक दिया गया है. आगे इस वाहन का निगम में उपयोग भी नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि गाड़ी एजेंसी को लौटाया जायेगा. अधिकारी इस मामले में सख्त हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन