गया जी : हादसे के बाद बुझ गई थी तरवां की बेटी सुरुचि की उम्मीद, जीतन राम मांझी के सहयोग से चेहरे पर फिर लौटी मुस्कान

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

गया के वजीरगंज की सुरुचि हादसे के बाद स्वस्थ होकर घर लौटी। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इलाज में की थी मदद, ग्रामीणों में खुशी का माहौल।

विज्ञापन

गया संसदीय क्षेत्र के वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत तरवां निवासी कपिल चौधरी की पुत्री सुरुचि एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी. हादसे के बाद परिजनों के सामने उसके इलाज की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

एम्स में हुआ सुरुचि का बेहतर इलाज

गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने सुरुचि को बेहतर उपचार के लिए दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया. परिवार की कठिन परिस्थिति को देखते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने उसके इलाज और देखभाल में सहयोग किया. एम्स में उपचार के बाद दिल्ली स्थित अपने आवास पर भी सुरुचि की चिकित्सा और देखभाल की समुचित व्यवस्था कराई गई.

इलाज और हौसले से स्वस्थ हुई सुरुचि

निरंतर उपचार और परिजनों के हौसले से सुरुचि अब स्वस्थ होकर अपने घर लौट आई है. उसकी घर वापसी से परिवार के साथ-साथ ग्रामीणों में भी खुशी का माहौल है. लंबे इलाज के बाद सुरुचि के चेहरे पर लौटी मुस्कान ने सभी को भावुक कर दिया.

क्रान्तिवीर शर्मा ने की सुरुचि से मुलाकात

घर वापसी के दौरान युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष एवं सरपंच प्रतिनिधि तरवां शिक्षा प्रेमी क्रान्तिवीर शर्मा ने सुरुचि से आत्मीय संवाद किया. इस दौरान सुरुचि के सकारात्मक नजरिये और हौसले की सभी ने सराहना की. गंभीर हादसे के बाद उसके संघर्ष और जीवन के प्रति सकारात्मक सोच को लोगों ने प्रेरणादायक बताया.

बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए आगे आए समाज

क्रान्तिवीर शर्मा ने कहा कि एक बेटी को गंभीर हादसे के बाद स्वस्थ और मुस्कुराते हुए घर लौटते देखना किसी भी उपलब्धि से कम नहीं है. उन्होंने कहा कि बेटियां समाज और देश का भविष्य हैं. उनके बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षित भविष्य के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए.

सुरुचि के उज्ज्वल भविष्य की कामना

क्रान्तिवीर शर्मा ने सुरुचि के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ होकर शिक्षा के क्षेत्र में नए मुकाम हासिल करे और अपने परिवार के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन करे. सुरुचि की घर वापसी से परिजनों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है.

गया में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, नात-ओ-सलाम से गूंजा शहर, जगह-जगह हुआ स्वागत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन