शेखोपुरसराय में साइबर ठग गिरफ्तार, एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 26 May 2026 10:43 AM

विज्ञापन

साइबर पुलिस की प्रतीकात्मक तस्वीर.

Shekhpura News : दोनों आरोपी व्हाट्सएप चैट के जरिए लोगों को सस्ते लोन, इनाम और रजिस्ट्रेशन के नाम पर झांसा देकर ठगी करते थे.

विज्ञापन

Shekhpura News : शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के कतरीसराय–कबीरपुर पथ पर गश्ती के दौरान पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह के एक बदमाश को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. हालांकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा.

गिरफ्तार साइबर ठग की पहचान कबीरपुर गांव निवासी रामशरण यादव के पुत्र बबलू यादव के रूप में हुई है, जबकि फरार आरोपी की पहचान उसी गांव के सिराज चौधरी उर्फ लंगड़ा के रूप में की गई है.

मोबाइल धारकों को झांसे में लेने की कर रहे थे कोशिश

जानकारी के अनुसार, साइबर थाना प्रभारी सह डीएसपी ज्योति कुमारी ने बताया कि शेखोपुरसराय थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी और एएसआई नागेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्ती पर थी. इसी दौरान दोनों आरोपी सड़क किनारे सुनसान जगह पर बैठकर मोबाइल धारकों को झांसे में लेने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, जिसमें से बबलू यादव को पकड़ लिया गया.

तलाशी के दौरान उसके मोबाइल से ‘कौन बनेगा करोड़पति’, सस्ते ऋण और इनाम राशि दिलाने जैसे फर्जी ऑफर से जुड़े कई डेटा और सबूत बरामद हुए हैं.

सस्ते लोन, इनाम व रजिस्ट्रेशन के नाम पर झांसा देकर करते थे ठगी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी व्हाट्सएप चैट के जरिए लोगों को सस्ते लोन, इनाम और रजिस्ट्रेशन के नाम पर झांसा देकर ठगी करते थे. इनके खिलाफ राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर कई शिकायतें दर्ज हैं. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

Also Read: गया में बनेगा आधुनिक चिड़ियाघर, 45 हेक्टेयर में तैयार होगी वाइल्डलाइफ सिटी

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन