शेखपुरा: चंद महीनों में ही दम तोड़ने लगा 90 लाख की लागत से बना परेड ग्राउंड, वुडको ने कराया था निर्माण

Author Ranjeet kumar|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन

परेड ग्राउंड के ओपन जिम एरिया मे जलजमाव

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sheikhpura Parade Ground : शेखपुरा समाहरणालय परेड ग्राउंड में 90 लाख रुपये की लागत से हुआ सौंदर्यीकरण कार्य चंद महीनों में ही जर्जर हो गया है. रबर ट्रैक उखड़ने और जिम में जलजमाव की स्थिति को देखकर गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

विज्ञापन

Sheikhpura Parade Ground : शेखपुरा जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परेड ग्राउंड में लगभग 90 लाख रुपये की लागत से कराया गया सौंदर्यीकरण कार्य चंद महीनों में ही दम तोड़ने लगा है. निर्माण की खस्ताहाल स्थिति देखकर अब इसकी गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. मॉर्निंग वॉक के लिए आने वाले लोगों में इस सरकारी राशि की बर्बादी को लेकर भारी नाराजगी है.

विज्ञापन

पूर्व डीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट, वुडको ने कराया था निर्माण

तत्कालीन जिलाधिकारी आरिफ हसन के कार्यकाल में इस परेड ग्राउंड को एक ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किया गया था. वुडको (BUDCO) के माध्यम से कराए गए इस सौंदर्यीकरण कार्य में रबर वॉकिंग ट्रैक, ओपन जिम, बाउंड्री वॉल और नाला समेत कई अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं का निर्माण कराया गया था, ताकि शहरवासियों को एक बेहतर माहौल मिल सके.

ओपन जिम में जलजमाव, उखड़ने लगा रबर वॉकिंग ट्रैक

परेड ग्राउंड में प्रतिदिन सुबह सैकड़ों लोग मॉर्निंग वॉक और व्यायाम के लिए पहुंचते हैं. लेकिन बारिश शुरू होते ही ओपन जिम परिसर में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. इतना ही नहीं, लाखों रुपये की लागत से बना रबर वॉकिंग ट्रैक भी कई जगहों से पूरी तरह उखड़ने और क्षतिग्रस्त होने लगा है, जिससे लोगों का चलना मुश्किल हो गया है.

स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी, की जांच की मांग

सुबह टहलने वाले उमेश प्रसाद ने बताया कि इस योजना से शहरवासियों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन घटिया निर्माण के कारण कुछ ही महीनों में इसकी पोल खुल गई. वहीं, जेपी सेनानी राजेंद्र प्रसाद ने जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने पर सवाल उठाते हुए इसे सरकारी राशि की घोर बर्बादी बताया. उन्होंने पूरे निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है.

डीएम ने किया निरीक्षण, दोबारा शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

लोगों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वर्तमान जिलाधिकारी शेखर आनंद ने हाल ही में परेड ग्राउंड का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने ओपन जिम के उपकरणों की मरम्मत और अन्य आवश्यक सुधार के सख्त निर्देश दिए. बताया जा रहा है कि मूल योजना के टेंडर में कार्य लगभग 33 प्रतिशत कम दर पर आवंटित हुआ था. अब उसी बची हुई राशि से परेड ग्राउंड की मरम्मत एवं अन्य सुधार कार्यों के लिए वुडको द्वारा दोबारा टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.ॉ

Also Read : शेखपुरा में मकान मालिक बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किराये पर नहीं दे सकेंगे मकान, जानें नया नियम


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन