शेखपुरा: सदर अस्पताल का ड्रेनेज सिस्टम फेल, मूसलाधार बारिश के बाद जलजमाव; संक्रमण का खतरा

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल के पार्किंग एरिया मे जलजमाव

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शेखपुरा सदर अस्पताल में मूसलाधार बारिश के बाद गंभीर जलजमाव की स्थिति बन गई है। मरीजों, परिजनों और कर्मियों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। लंबे समय तक पानी जमे रहने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन

sheikhpura sadar hospital: गुरुवार देर शाम हुई मूसलाधार बारिश के बाद सदर अस्पताल शेखपुरा परिसर में जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गयी. अस्पताल के पार्किंग एरिया, आवासीय परिसर, सिविल सर्जन कार्यालय समेत कई अन्य स्थानों पर बारिश का पानी जमा हो गया. जलजमाव के कारण मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल कर्मियों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

लंबे समय तक पानी जमा रहने से संक्रमण का खतरा

अस्पताल परिसर में लंबे समय तक पानी जमा रहने से संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ़ गयी है. इसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है. लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर की साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन के लिए कई एजेंसियां काम कर रही हैं, लेकिन व्यवस्था प्रभावी नहीं दिख रही है.

क्षतिग्रस्त ढक्कनों के कारण खुले पड़े हैं नाले

स्थानीय लोगों के अनुसार, सफाई और कचरा प्रबंधन के नाम पर महज खानापूर्ति किए जाने के कारण ड्रेनेज सिस्टम की स्थिति भी खराब होती जा रही है. ड्रेनेज सिस्टम के लिए बनाये गये नाले के अधिकांश ढक्कन क्षतिग्रस्त हैं. इससे नाले खुले पड़े हैं और बदबू के साथ संक्रमण का खतरा बना हुआ है.

मच्छरों का बढ़ सकता है प्रकोप

लोगों ने कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर जलजमाव गंभीर समस्या है. गंदे पानी के लंबे समय तक जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ मरीजों और आसपास रहने वाले लोगों में संक्रमण का खतरा पैदा हो सकता है.

उच्चस्तरीय जांच की मांग

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल अस्पताल परिसर की सफाई कराने, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था बहाल करने और ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त कराने की मांग की है. साथ ही जिला पदाधिकारी शेखर आनंद से सदर अस्पताल की सफाई एवं कचरा प्रबंधन व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच कराने और लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन