शेखपुरा में कांग्रेस को मिली मजबूती, एनसीपी जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव पार्टी में शामिल
पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते कांग्रेस जिला अध्यक्ष
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. राहुल गांधी के विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने यह कदम उठाया है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उनका पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि इससे जिले में पार्टी को मजबूती मिलेगी.
sheikhpura news: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गये. कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंदी कुमार यादव ने उन्हें फूल-माला और कांग्रेस का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया. इस मौके पर चेवाड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू यादव के पुत्र रामप्रवेश यादव उर्फ पप्पू यादव ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.
राहुल गांधी के विचारों से प्रभावित होकर कांग्रेस में आये
कांग्रेस में शामिल होने के बाद एनसीपी के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है. उन्होंने कहा कि वह पूरे तन-मन से कांग्रेस पार्टी के लिए काम करेंगे. अरविंद कुमार यादव ने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर अब तक कांग्रेस के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है.
एनसीपी जिलाध्यक्ष के आने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी : आनंदी कुमार यादव
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंदी कुमार यादव ने कहा कि एनसीपी जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव के कांग्रेस में शामिल होने से जिले में पार्टी को मजबूती मिलेगी. उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले दोनों नेताओं का स्वागत किया.
पार्टी नेताओं ने किया स्वागत
इस मौके पर कांग्रेस नेता दीपक कुमार, श्रवण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवशंकर महतो सहित दर्जनों लोगों ने अरविंद कुमार यादव और रामप्रवेश यादव उर्फ पप्पू यादव का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया और प्रसन्नता जाहिर की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए