शेखपुरा: मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कल, मुफ्त दवा भी दी जाएगी
बरबीघा में आज मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जागरूकता एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हो रहा है. यह शिविर जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से लगाया जा रहा है.
Sheikhpura News : बरबीघा रोटरी क्लब के तत्वावधान में बुधवार को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जागरूकता एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर का आयोजन सुबह 10:30 बजे से नगर क्षेत्र के साकेत मोड पर स्थित प्रेमलता मेमोरियल हॉस्पिटल बरबीघा में होगा. शिविर में गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, आवश्यक चिकित्सीय परामर्श तथा जरूरत के अनुसार नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया जाएगा. इसके अलावा नवजात एवं छोटे बच्चों की भी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच की जाएगी. जांच के दौरान नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए