Jsca b divsion : लोयोला कोल्ट्स की टीम ने रूरल ग्रीन को पांच विकेट से हराया
Author Nesar ahamad
Updated:
विज्ञापन

जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में लोयोला कोल्ट्स की टीम ने रूरल ग्रीन को पांच विकेट से हराया.
विज्ञापन
जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में सोमवार को खेले गये जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में लोयोला कोल्ट्स की टीम ने रूरल ग्रीन को पांच विकेट से हराया. रूरल ग्रीन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.3 ओवर में दस विकेट पर 97 रन बनाए. शुभम नाग ने 25 व रेवानाथ रजक ने 19 रनों का योगदान दिया. लोयोला कोल्ट्स के अतुल कुमार राय और प्रभाकर राज ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में लोयोला कोल्ट्स की टीम 13.4 ओवर में पांच विकेट पर 99 रन बनाकर मैच जीत लिया. रॉबिन कुमार सिंह ने 29 व शुभदर्शी ने 28 रनों की पारी खेली. रंधीर गोप को दो विकेट मिले. अतुल कुमार प्लेयर ऑफ द मैच बने.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










