जमशेदपुर के बागबेड़ा में गणेश पूजा मंडप निर्माण के लिए हुआ भूमिपूजन

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

जमशेदपुर के बागबेड़ा में गणेश पूजा पंडाल के लिए भूमिपूजन संपन्न हुआ. इस बार पंडाल को अमरनाथ गुफा का भव्य स्वरूप दिया जाएगा. जानिए पूरी जानकारी.

विज्ञापन

जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत बागबेड़ा सिदो-कान्हू मैदान में जय धर्मे क्लब की ओर से गणेश पूजा मंडप का निर्माण शुभारंभ करने लिए विधि-विधान से भूमिपूजन किया गया. इस भूमिपूजन कार्यक्रम में बतौर यजमान झामुमो नेता महाबीर मुर्मू, झामुमो जमशेदपुर प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष बहादुर किस्कू व अभिषेक सिंह शामिल हुए. पुरोहित गजेंद्र पांडेय द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ भूमिपूजन कराया गया.

पूजा समिति के मुख्य संरक्षक पिंटू तिर्की ने बताया कि पूजा पंडा को अमरनाथ गुफा का स्वरूप प्रदान किया जायेगा. इसके साथ ही आकर्षक विद्युत सज्जा और पूजा के दूसरा दिन से सांस्कृतिक कार्यक्रम व भोग का वितरण किया जायेगा. कार्यक्रम में क्लब के संरक्षक पिंटू तिर्की, संतोष गुप्ता, बनारस दास, परशुराम सिंह, मुकेश कुमार शर्मा, टिंकू राउत, भीम राउत, अनिल कुमार महतो, बैजू पासवान, अमरजीत सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.


विज्ञापन
दशमत सोरेन

लेखक के बारे में

By दशमत सोरेन

दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola