गोलमुरी में बढ़ते अपराध पर जदयू ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, गश्त बढ़ाने की मांग

Author Sanjeev bhardwaj|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन
गोलमुरी में बढ़ते अपराध पर जेडीयू ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, गश्त बढ़ाने की मांग | Prabhat Khabar Network

गोलमुरी में बढ़ते अपराध पर जेडीयू ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, गश्त बढ़ाने की मांग | Prabhat Khabar Network

जमशेदपुर के गोलमुरी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर जदयू ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन

जमशेदपुर. जदयू ने गोलमुरी क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है. जदयू गोलमुरी मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को गोलमुरी थाना प्रभारी से मुलाकात कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने व अपराध पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव एवं गोलमुरी मंडल अध्यक्ष शमशाद खान ने थाना प्रभारी से मांग की कि गोलमुरी के संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित पुलिस गश्त बढ़ायी जाये, रात्रि पेट्रोलिंग प्रभावी हो और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाये. इस अवसर पर सुधीर, मनोज, प्रमोद, दशरथी, बीके सिंह, बलवंत, जसवंत, आशीष, आरएस चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeev Bhardwaj

लेखक के बारे में

By Sanjeev Bhardwaj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola