बीएसओ को गोदाम प्रबंधन के अतिरिक्त कार्यभार से छह माह की राहत

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड खाद्य विभाग ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को गोदाम प्रबंधन के अतिरिक्त कार्यभार से छह महीने की बड़ी राहत दी है. जानें पूरी खबर विस्तार से.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

विज्ञापन

खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (बीएसओ) को बड़ी राहत दी है. विभाग ने गोदाम प्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार सौंपने संबंधी 1 जून 2026 के आदेश को छह महीने के लिए स्थगित कर दिया है. विभाग के अनुसार, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो और सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने इस व्यवस्था पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था.

वहीं, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी इन दिनों श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची में आधारभूत प्रशिक्षण ले रहे हैं. ऐसे में उन्हें अतिरिक्त प्रभार देने से गोदामों का संचालन प्रभावित होने की आशंका जताई गई थी.

छह महीने टला अतिरिक्त प्रभार

विभागीय मंत्री इरफान अंसारी की मंजूरी के बाद अवर सचिव संजय कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. इसके तहत पुराने आदेश को अगले छह महीने के लिए टाल दिया गया है, ताकि प्रशिक्षण भी सही तरीके से पूरा हो सके और गोदामों का काम भी प्रभावित न हो.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola