Jamshedpur News : टाटानगर स्टेशन पर सपेरा छोड़ गया दो कोबरा, मची अफरा-तफरी
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 25 May 2026 1:33 AM
विज्ञापन
टाटानगर स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर रविवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब एक अज्ञात सपेरा दो टोकरियों में बंद सांपों को छोड़कर फरार हो गया.
विज्ञापन
स्नेक ब्वॉय छोटू ने दोनों सांपों काे किया रेस्क्यू, डीएफओ को दी जानकारी
Jamshedpur News :
टाटानगर स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर रविवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब एक अज्ञात सपेरा दो टोकरियों में बंद सांपों को छोड़कर फरार हो गया. टोकरियों का ढक्कन खुला होने के कारण सांप बाहर निकलने लगे, जिसे देख यात्रियों और रेल कर्मियों के बीच भगदड़ की स्थिति बन गयी. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-बदल भागने लगे. घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई की और बागबेड़ा रोड नंबर एक निवासी सर्परक्षक ””स्नेक ब्वॉय”” छोटू को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही छोटू स्टेशन पहुंचे और सूझबूझ के साथ दोनों सांपों काे रेस्क्यू किया. जांच में पता चला कि दोनों सांप जहरीले कोबरा प्रजाति के थे. इस दौरान सांपों को देखने के लिए स्टेशन परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी. छोटू ने घटना की जानकारी डीएफओ को दे दी है. उन्होंने बताया कि इन सांपों को सुरक्षित घने जंगल में छोड़ दिया जायेगा, ताकि वे आबादी वाले क्षेत्र से दूर रहें और किसी भी मानव को उनसे नुकसान न पहुंचे. छोटू ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि सांप दिखने पर उसे मारें नहीं और न ही उसे नुकसान पहुंचायें. ऐसी स्थिति में तत्काल विशेषज्ञों को सूचना दें. सांपों का पर्यावरण में रहना आवश्यक है और रेस्क्यू के माध्यम से उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सकता है. फिलहाल स्टेशन परिसर में स्थिति सामान्य है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










