Jamshedpur News : पति के साथ बाइक पर जा रही महिला का बदमाशों ने पर्स छीना, गिरने से हुई जख्मी

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 25 May 2026 1:35 AM

विज्ञापन

बिष्टुपुर थानांतर्गत कीनन स्टेडियम के पास पति के साथ बाइक पर जा रही महिला नीतू पांडे का पर्स बाइक सवार बदमाश छीन कर फरार हो गये. इस दौरान संतुलन बिगड़ने से नीतू बाइक से गिर कर जख्मी भी हो गयी.

विज्ञापन

बिष्टुपुर में कीनन स्टेडियम के पास की घटना

Jamshedpur News :

बिष्टुपुर थानांतर्गत कीनन स्टेडियम के पास पति के साथ बाइक पर जा रही महिला नीतू पांडे का पर्स बाइक सवार बदमाश छीन कर फरार हो गये. इस दौरान संतुलन बिगड़ने से नीतू बाइक से गिर कर जख्मी भी हो गयी. सिर में चोट लगने के कारण उसे टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना रविवार दोपहर की है.

पीड़िता के पति गौरी शंकर पांडेय ने बताया कि वे लोग साकची से बिष्टुपुर जा रहे थे. पत्नी ने कंधे पर पर्स रखा था. कीनन स्टेडियम के पास बाइक से दो बदमाश आये और पर्स की छिनतई कर ली. इस दौरान पत्नी सड़क पर गिर गयी और बदमाश फरार हो गये. मौके पर जुटे राहगीरों ने बिष्टुपुर पुलिस को फोन कर जानकारी दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. राहगीर ही पत्नी को लेकर इलाज के लिए टीएमएच ले गये. वहीं, पुलिस बदमाशों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है.

कीनन स्टेडियम रोड बना छिनतई गिरोह का टारगेट प्वाइंट

छिनतई गिरोह हाल के दिनों में बिष्टुपुर क्षेत्र में काफी सक्रिय है. पिछले कुछ दिनों में कीनन स्टेडियम रोड को बदमाशों ने सॉफ्ट टारगेट प्वाइंट बनाया है. सीधी और अच्छी सड़क होने के कारण बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद फौरन मौके से फरार होने में सफल हो रहे हैं. लोगों ने बताया कि लगातार घटना होने के बाद भी पुलिस कीनन स्टेडियम के पास गश्ती नहीं बढ़ा रही है.

पिछले दिनों हुईं घटनाएं

– 7 मार्च : कीनन स्टेडियम के पास ऑटो से जा रही धातकीडीह निवासी आयशा से बाइक सवार बदमाश पर्स छीन कर मौके से फरार हो गये थे. इस दौरान गिरने से महिला जख्मी भी हो गयी थी.

– 15 मार्च : स्कूटी सवार महिला से बदमाशों ने पर्स छिनतई की घटना को अंजाम दिया था.

– 4 मई : बिष्टुपुर थानांतर्गत जेआरडी टाटा स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स के पास स्कूटी से जा रही महिला रिंकू झा के गले से बाइक सवार दो अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली थी. स्कूटी से गिरने से रिंकू जख्मी भी हुई थी.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola