CNG भी हुई महंगी! दो हफ्तों में चौथी बार बढ़े दाम, जानिए दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के नए रेट्स

Published by : Abhishek Pandey Updated At : 26 May 2026 10:55 AM

विज्ञापन

CNG Price Hike : आम जनता पर महंगाई की चौतरफा मार! पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG भी हुई महंगी. IGL ने पिछले दो हफ्तों में चौथी बार बढ़ाए दाम, जानिए दिल्ली-NCR में क्या हैं आज के नए रेट्स.

विज्ञापन

CNG Price Hike : महंगाई के मोर्चे पर आम जनता को एक और बड़ा झटका लगा है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगी आग के बाद अब कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी CNG के दाम भी बढ़ गए हैं.

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने आज मंगलवार (26 मई) को CNG की कीमतों में ₹2 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है. दिल्ली-NCR सहित कई प्रमुख शहरों में ये नए दाम आज सुबह से ही लागू हो चुके हैं. पिछले दो हफ्तों के भीतर CNG की कीमतों में यह चौथी बड़ी बढ़ोतरी है.

दिल्ली और NCR के शहरों में अब क्या हैं नए रेट्स?

इस ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम जैसे शहरों में आज से आपको एक किलो CNG के लिए इतने रुपये चुकाने होंगे.

शहरपहले का दाम (₹/किलो)अब नया दाम (₹/किलो)
दिल्ली₹81.09₹83.09
नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा₹91.70
गुरुग्राम₹88.12

सिर्फ 11 दिनों में ₹6 महंगी हो चुकी है CNG

पिछले दो हफ्तों के भीतर तेल और गैस कंपनियों ने लगातार दाम बढ़ाए हैं. आइए इस तालिका के जरिए समझते हैं कि पिछले कुछ दिनों में आपकी जेब पर कितना बोझ बढ़ा है.

दाम बढ़ने की तारीखकितनी हुई बढ़ोतरी (प्रति किलो)
15 मई₹2.00
18 मई₹1.00
23 मई₹1.00
26 मई (आज)₹2.00
कुल बढ़ोतरी₹6.00

क्यों बढ़ रहे हैं अचानक पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम?

पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दामों में आ रहे इस भूचाल की मुख्य वजह अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग है, जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव बना हुआ है.

  • जंग शुरू होने से पहले कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब चल रहा था, जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है.
  • कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से हमारी सरकारी तेल और गैस कंपनियां भारी दबाव में थीं. अंतरराष्ट्रीय बाजार से महंगे दामों पर गैस और तेल खरीदकर देश में सस्ते दामों पर बेचने के कारण कंपनियों का घाटा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था. इसी घाटे की भरपाई के लिए अब कीमतें बढ़ाई जा रही हैं.
  • एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक इसी तरह तेजी बनी रही, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल और CNG के दाम और भी बढ़ाए जा सकते हैं.

Also Read :

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola