साकची : बाटा चौक के पास युवती से मोबाइल छिनतई करने वाला गिरफ्तार

Updated at : 15 Sep 2018 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
साकची : बाटा चौक के पास युवती से मोबाइल छिनतई करने वाला गिरफ्तार

जमशेदपुर : साकची बाटा चौक के पास युवती से मोबाइल फोन छिनतई करने के मामले में पुलिस ने गौसनगर कपाली निवासी शमीम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने शमीम को जेल भेज दिया है. पुलिस ने शमीम के पास से छिनतई का मोबाइल भी बरामद कर लिया है. इस संबंध में साकची थाना […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : साकची बाटा चौक के पास युवती से मोबाइल फोन छिनतई करने के मामले में पुलिस ने गौसनगर कपाली निवासी शमीम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने शमीम को जेल भेज दिया है.
पुलिस ने शमीम के पास से छिनतई का मोबाइल भी बरामद कर लिया है. इस संबंध में साकची थाना में 30 मई 2018 को ममता यादव के बयान पर मामला दर्ज कराया गया था. साकची पुलिस तकनीकी सेल के माध्यम से आरोपी तक पहुंची.
मालूम हो कि बागबेड़ा शीतला मंदिर के समीप रहने वाली ममता घटना के दिन खरीदारी करने साकची बाजार आयी थी. इस बीच उसके मोबाइल की छिनतई कर ली गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola