जेल में महिला बंदियों के लिए वोकेशनल ट्रेनिंग कैंप शुरू

Updated at : 05 Jul 2018 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
जेल में महिला बंदियों के लिए वोकेशनल ट्रेनिंग कैंप शुरू

जमशेदपुर : केंद्रीय कारा घाघीडीह की पहल पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं करुणा एनजीओ के तत्वाधान में बुधवार से जेल में बंद महिला बंदियों के लिए वोकेशनल ट्रेनिंग सह स्वास्थ्य व स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इसके तहत कारा में बंद महिला कैदियों को प्रशिक्षण देकर सबल बनाया जायेगा. इससे वह जेल में […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : केंद्रीय कारा घाघीडीह की पहल पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं करुणा एनजीओ के तत्वाधान में बुधवार से जेल में बंद महिला बंदियों के लिए वोकेशनल ट्रेनिंग सह स्वास्थ्य व स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इसके तहत कारा में बंद महिला कैदियों को प्रशिक्षण देकर सबल बनाया जायेगा. इससे वह जेल में रहकर या बाहर निकलने के बाद स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बनकर परिवार का भरण पोषण कर सकेंगी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एसएन सिकंदर, डॉ जया मोइत्रा , चंचल कुमारी एवं करुणा एनजीओ की सदस्य शामिल थे. मौके पर प्राधिकार के सचिव ने महिला बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि वोकेशनल ट्रेनिंग आपके जीवन में बदलाव लायेगा. इसका फायदा यहां रह कर एवं यहां से निकलने के बाद भी हासिल किया जा सकता है. डॉ जया मोऐतरा ने महिला बंदियों को उनके स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया वही चंचल कुमारी ने बाल संरक्षण एवं बाल कल्याण पर प्रकाश डाला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola