पूरे परिवार संग लालू ने मनाया बर्थडे, राबड़ी देवी ने अपने हाथ से खिलाया केक, रोहिणी-तेज प्रताप ने किया इमोशनल पोस्ट
Published by : Preeti Dayal Updated At : 11 Jun 2026 8:47 AM
पूरे परिवार के साथ बर्थडे मनाते लालू प्रसाद
Lalu Yadav Birthday: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का आज जन्मदिन है. इस मौके पर वह पूरे परिवार के साथ दिखें. पूरी फैमिली के साथ उन्होंने देर रात केक काटा. राबड़ी देवी ने लालू प्रसाद को केक खिलाया. इसके साथ ही रोहिणी आचार्य और तेज प्रताप यादव ने एक्स पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया.
Lalu Yadav Birthday: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने देर रात केक काटकर जन्मदिन मनाया. इस दौरान पूरा लालू परिवार मौजूद रहा. लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी, उनके बेटे तेजस्वी यादव, बहू राजश्री यादव और उनकी बेटियों ने मिलकर बर्थडे सेलिब्रेट किया. कई तस्वीरें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स के जरिए शेयर की.
तस्वीरों में देखा गया कि लालू प्रसाद ने देर रात अपने परिवार के साथ केक काटा. साथ ही राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने अपने हाथ से लालू प्रसाद को केक खिलाया. सेलिब्रेशन की तस्वीरों को शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे पापा’. लालू प्रसाद के बर्थडे को लेकर पटना में पार्टी ऑफिस को भी सजाया गया है. बताया जा रहा है कि पार्टी के कार्यकर्ता आज केक काटकर उनका जन्मदिन मनाएंगे.
रोहिणी ने एक्स पर क्या लिखा?
इधर, रोहिणी आचार्य और तेज प्रताप यादव ने एक्स पर पिता लालू प्रसाद के साथ तस्वीरों को शेयर कर भावुक पोस्ट लिखा. रोहिणी आचार्य ने लिखा, आज आपके जन्मदिन पर मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मेरी जिदगी में आपका स्थान कोई और नहीं ले सकता. आपने हर कदम पर मेरा हाथ थामा, मुझे गिरकर संभलना और चलना सिखाया और हर मुश्किल में मेरी ढाल बनकर खड़े रहे.
आगे रोहिणी ने यह भी लिखा, ‘आपका प्यार, त्याग और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बेशकीमती धरोहर है. ईश्वर से मेरी कामना है लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य, हर पल सिर्फ और सिर्फ खुशी मिले और आपके आशीर्वाद का हाथ सदैव मेरे सिर पर रहे. जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं पापा… हैप्पी बर्थडे’.
तेज प्रताप यादव ने भी किया इमोशनल पोस्ट
तेज प्रताप ने इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, पापा. आज आपके जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर मैं दिल से कहना चाहता हूं कि मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे आपका पुत्र होने का अवसर मिला. आपने मुझे सिर्फ जन्म ही नहीं दिया, बल्कि जीवन जीने का सही तरीका भी सिखाया. आपने मुझे संघर्ष करना, कठिन परिस्थितियों में मजबूत बने रहना और हमेशा आगे बढ़ते रहना सिखाया’.
आगे यह भी लिखा, ‘आज मैं जो कुछ भी हूं, मेरी हर सफलता, मेरी हर पहचान और मेरे जीवन की हर उपलब्धि आपके आशीर्वाद, मार्गदर्शन और संस्कारों का परिणाम है. मैं अपनी हर उपलब्धि आपको समर्पित करता हूं. पापा, आप सिर्फ हमारे पिता नहीं हैं, बल्कि एक महान नेता, एक महान इंसान और एक प्रेरणा हैं.’ अंत में उन्होंने यह भी लिखा, ‘आप पर हमें हमेशा गर्व रहेगा, पापा. जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं. हम आपसे बहुत प्यार करते हैं और हमेशा करते रहेंगे’.
इन चुनौतियों से लड़ रहा लालू परिवार
लालू फैमिली बिहार की सियासत में इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. राबड़ी आवास खाली करने और लालू परिवार की सुरक्षा घटाने को लेकर जमकर बयानबाजी हो रही है. पहले राबड़ी आवास खाली करने का नोटिस भवन निर्माण विभाग से मिला और इसके बाद लालू परिवार की सुरक्षा भी घटा दी गई. ऐसे में चर्चा है कि लालू परिवार सरकार की ओर से अलॉट किए गए बंगले में नहीं बल्कि कौटिल्य नगर में बन रहे बंगले में शिफ्ट हो सकता है. पिछले दिनों राबड़ी देवी निरीक्षण के लिए भी पहुंचीं थीं.
Also Read: पटना समेत 6 जिलों में सुबह-सुबह आंधी-बारिश, 20 जिलों में हेवी रेन की चेतावनी, IMD का अलर्ट जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










