बिहार राज्य में आयुष्मान कार्ड से इलाज में पटना जिला सबसे आगे, बढ़ी जागरूकता

Updated:
विज्ञापन
patna news

आयुष्मान कार्ड

Patna Health News: बिहार में आयुष्मान कार्ड से इलाज के मामलों में पटना जिला सबसे आगे है और जागरूकता तेजी से बढ़ रही है. मुजफ्फरपुर और दरभंगा क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं, जहां बड़ी संख्या में मरीजों ने योजना का लाभ लिया है. राज्य में अब तक 23 लाख से अधिक लोग आयुष्मान योजना के तहत इलाज करा चुके हैं.

विज्ञापन

Patna Health News: (आनंद तिवारी की रिपोर्ट)
पटना सहित पूरे बिहार में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज कराने के मामलों में पटना जिला सबसे आगे है. इसके बाद मुजफ्फरपुर और दरभंगा जिले का स्थान आता है. बढ़ती जागरूकता के कारण अब बड़ी संख्या में लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं.

राज्य में 23 लाख से अधिक लोगों ने कराया इलाज

अब तक बिहार में आयुष्मान कार्ड के जरिए करीब 23 लाख 47 हजार लोगों ने इलाज कराया है. इनमें से लगभग 20 लाख 08 हजार मरीजों का इलाज राज्य के अंदर के अस्पतालों में हुआ है, जबकि साढ़े तीन लाख से अधिक मरीजों ने राज्य के बाहर इलाज कराया है. कुल इलाज का लगभग 38 प्रतिशत हिस्सा पटना, मुजफ्फरपुर और दरभंगा जिलों से जुड़ा हुआ है.

पटना में सबसे ज्यादा मरीजों ने लिया लाभ

जिला स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के अनुसार पटना जिले में अब तक करीब 4 लाख 69 हजार से अधिक मरीजों का इलाज आयुष्मान कार्ड से हुआ है. मुजफ्फरपुर में लगभग 2 लाख 20 हजार और दरभंगा में करीब 1 लाख 45 हजार मरीजों ने इस योजना का लाभ लिया है. सिविल सर्जन डॉ. योगेंद्र मंडल ने बताया कि योजना के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है, जिसके कारण इलाज कराने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

प्रदेश के सभी अस्पतालों में सातों दिन इलाज जारी

बिहार में लगभग 1252 अस्पताल आयुष्मान योजना से जुड़े हुए हैं. इनमें 601 सरकारी और 651 निजी अस्पताल शामिल हैं. इन अस्पतालों में मरीजों का इलाज सातों दिन समान रूप से किया जा रहा है. साथ ही, प्रत्येक अस्पताल में आयुष्मान मित्र की तैनाती भी की गई है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और इलाज प्रक्रिया तुरंत शुरू हो सके.

ALSO READ: क्या आपका भी फोन हुआ अचानक वाइब्रेट? जानिए क्या है Emergency Alert और क्यों भेजती है सरकार

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन