पटना के दानापुर मॉडल अस्पताल में SDM का औचक निरीक्षण, कई डॉक्टर मिले गायब, कार्रवाई की अनुशंसा

Updated:
विज्ञापन

अनुमंडल मॉडल अस्पताल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना के दानापुर मॉडल अस्पताल में एसडीएम ने मरीजों की शिकायत पर अचानक छापा मारा. निरीक्षण में ओपीडी में कम डॉक्टर और अव्यवस्था मिली. अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

दानापुर अनुमंडल मॉडल अस्पताल में मंगलवार सुबह मरीजों की शिकायत के बाद एसडीएम अनिरुद्ध पांडेय ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण की सूचना मिलते ही अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया. एसडीएम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों की उपस्थिति की जांच की.

निरीक्षण में कई डॉक्टर मिले अनुपस्थित

एसडीएम ने बताया कि सुबह करीब 9:15 बजे निरीक्षण के दौरान ओपीडी में केवल दो चिकित्सक ही ड्यूटी पर मौजूद मिले. अस्पताल में कोई भी महिला चिकित्सक उपस्थित नहीं थीं. वहीं अस्पताल उपाधीक्षक समेत कई डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए. उन्होंने बताया कि मरीजों की शिकायत थी कि ओपीडी में भीड़ अधिक है, लेकिन पर्याप्त डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं.

इलाज के लिए मरीजों को लगानी पड़ रही कई लाइनें

निरीक्षण के दौरान मरीजों ने बताया कि मॉडल अस्पताल में एक ही परिसर में सभी सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद उन्हें इलाज के लिए कई चरणों से गुजरना पड़ता है. पहले पुराने भवन में पर्ची कटवानी पड़ती है, फिर जांच के बाद डॉक्टर से मिलने के लिए लंबी कतार में लगना पड़ता है. इसके बाद दवा लेने के लिए दूसरे भवन में अलग लाइन लगानी पड़ती है. नए भवन में फिलहाल महिलाओं की ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं संचालित हो रही हैं.

अनुपस्थित डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई

एसडीएम अनिरुद्ध पांडेय ने कहा कि ड्यूटी से अनुपस्थित डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा जिलाधिकारी और सिविल सर्जन को भेजी गई है. साथ ही अस्पताल उपाधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि सभी अनुपस्थित चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन