ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से बहन को मारी गोली, फिर खुद को किया शूट,पटना में डबल डेथ

Updated:
विज्ञापन

ASI श्रीमचंद उर्फ सोनू और उसकी बहन गायत्री देवी की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना में मोतिहारी पुलिस में तैनात सिपाही ने कहासुनी के बाद अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद खुद को भी गोली मार ली. घटना में दोनों की मौत हो गयी. पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

ASI Shoot Her Sister : दानापुर थाना क्षेत्र स्थित मिथिला कॉलोनी मोड़ के समीप मंगलवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी. मोतिहारी जिला पुलिस में तैनात एक सिपाही ने अपनी सगी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके तुरंत बाद उसने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद के सिर में भी गोली मार ली. गोली लगने से भाई-बहन दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

मृतकों की पहचान मोतिहारी पुलिस में पदस्थापित सिपाही श्रीमचंद उर्फ सोनू और उसकी बहन गायत्री देवी के रूप में हुई है. दोनों मुजफ्फरपुर के रहने वाले थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

घर में कहासुनी के बाद चली गोली

जानकारी के अनुसार, श्रीमचंद उर्फ सोनू का परिवार करीब एक साल से मिथिला कॉलोनी स्थित एक मकान के पहले तल्ले पर किराये के घर में रह रहा था. परिवार में सोनू के अलावा उसकी बहन गायत्री देवी, एक छोटा भाई और एक छोटी बहन भी रहते थे.

परिजनों के मुताबिक, गायत्री देवी की शादी वर्ष 2024 में हुई थी. हालांकि, वह मानसिक रूप से परेशान रहती थीं और इसी वजह से अपने भाई सोनू के साथ रह रही थीं. परिजनों के अनुसार, सोनू भी अपनी बहन की बीमारी को लेकर परेशान था.

भाई-बहन के बीच हुई कहासुनी

मंगलवार की शाम घर के भीतर भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया. इसी दौरान सोनू ने आपा खो दिया और अपनी सर्विस पिस्टल निकाल ली. उसने बहन गायत्री देवी की गर्दन में गोली मार दी. गोली लगते ही गायत्री वहीं गिर गयी.

इसके तुरंत बाद सोनू ने पिस्टल अपने सिर से सटायी और खुद को भी गोली मार ली. घर के अंदर लगातार गोलियों की आवाज सुनकर वहां मौजूद छोटा भाई और बहन दहशत में बाहर की ओर भागे.

आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसी

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गये. घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही सिटी एसपी पश्चिमी संकेत कुमार और पुलिस बल मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू की. फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाये हैं. पुलिस ने सिपाही की सर्विस पिस्टल को भी जब्त कर लिया है. घटनास्थल से अन्य जरूरी साक्ष्य भी जुटाये गये हैं.

घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जानकारी में भाई-बहन के बीच कहासुनी और पारिवारिक विवाद की बात सामने आयी है. हालांकि, गोली चलाने के पीछे वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है.

घटना के बाद मिथिला कॉलोनी में भी हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है.

बेगूसराय में भूमिहीन परिवारों को कैसे मिलेगी जमीन,जानें आवेदन से पर्चा मिलने तक पूरी प्रक्रिया

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन