परीक्षा परिणाम खराब होने पर विवि का पुतला फूंका

Updated at : 29 Jun 2018 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम खराब होने पर विवि का पुतला फूंका

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम खराब होने का आरोप लगाते हुए झारखंड छात्र मोर्चा ने गुरुवार को विवि शाखा कार्यालय पर विवि का पुतला दहन किया. छात्र संगठन की ओर से विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गयी. कहा गया कि संगठन ने सीबीसीएस प्रणाली लागू करने का विरोध […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम खराब होने का आरोप लगाते हुए झारखंड छात्र मोर्चा ने गुरुवार को विवि शाखा कार्यालय पर विवि का पुतला दहन किया. छात्र संगठन की ओर से विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गयी. कहा गया कि संगठन ने सीबीसीएस प्रणाली लागू करने का विरोध किया था.
इसे नजरअंदाज कर संबंधित प्रणाली लागू की गयी. अब छात्र-छात्राओं को पास करने की जगह प्रमोट कर भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है. मांग की गयी कि विवि प्रशासन संबंधित मामले की जांच कराये. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये. इस दौरान खुशबू लामा, कृतिका सिंह, मो. सरफराज सहित अनेक छात्र नेता मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola