Jamshedpur News : दो दिनों में शराब पीकर व रैश ड्राइविंग में 100 धराये, ₹2.61 लाख वसूला जुर्माना
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 29 Sep 2025 12:09 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : एसएसपी पीयूष पांडेय के निर्देश पर सिटी कुमार शिवाशीष की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस की ओर से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
विज्ञापन
बिष्टुपुर में शराब पीकर कार चला रहे एक व्यक्ति से वसूला गया 10 हजार जुर्माना
Jamshedpur News :
एसएसपी पीयूष पांडेय के निर्देश पर सिटी कुमार शिवाशीष की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस की ओर से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. पिछले दो दिनों में शराब पीकर व रैश ड्राइविंग और मॉडिफाइड साइलेंसर के मामले में 100 वाहन चालकों को पुलिस ने पकड़ा. पकड़े गये वाहन चालकों से ट्रैफिक पुलिस ने 2.61 लाख रुपये जुर्माना वसूला. जुर्माना वसूलने के बाद पुलिस ने सभी को हिदायत देकर छोड़ा. बिष्टुपुर में नशा की हालत में एक कार चालक से पुलिस ने 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला. इसके अलावा साकची में तीन और मानगो में दो वाहन चालक से 20 हजार रुपये जुर्माना वसूले गये. इसके अलावा साइलेंसर और रैश ड्राइविंग में कई वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान ड्रंक एंड ड्राइव और रैश ड्राइविंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. नशे की हालत में या रैश ड्राइविंग करने पर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. लोग सुरक्षित रूप से पूजा व मेला का आनंद लें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










