ePaper

राशन दुकान से अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दुकानदार को जेल

Updated at : 04 May 2024 4:13 PM (IST)
विज्ञापन
राशन दुकान से अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दुकानदार को जेल

गोरहर पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया. थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने तीन मई की रात को कार्रवाई की.

विज्ञापन

बरकट्ठा.

गोरहर पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया. थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने तीन मई की रात को कार्रवाई की. पुलिस ने बंडासिंघा निवासी भुनेश्वर नायक पिता स्व बली नायक की राशन दुकान से अवैध अंग्रेजी सामान को जब्त किया. इसमें केन बीयर 21 पीस, बोतल बीयर 3 पीस, स्टरलिंग रिजर्व शराब 375 एमएल का तीन पीस, शराब 180 एमएल दो पीस, 375 एमएल एक पीस, 180 एमएल का एक पीस, मैकडॉल लक्सरी शराब 375 एमएल का एक पीस, मैक्डवेल लक्सरी विदेशी शराब 180 एमएल का 30 पीस, मैजीक मोमेन्ट शराब 180 एमएल का एक पीस जब्त की गयी. इस बाबत गोरहर थाना में कांड संख्या 12/24 धारा 272, 273, 278, 290 भादवि व धारा 47 ए उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने आरोपी भुनेश्वर नायक को गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola