आंवारी गांव में चोरों ने घर से नकदी और जेवरात पर किया हाथ साफ, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन
Saran News

चोरी के बाद बिखरा सामान

Saran News : आंवारी गांव चोरी कांड में पुलिस ने तेज की छानबीन

विज्ञापन

Saran News (मनोकामना सिंह) : मढ़ौरा थाना क्षेत्र के आंवारी गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक दिवंगत फौजी के घर को निशाना बनाया. चोर छत की सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और करीब 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा 70 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, दिवंगत सैनिक सौरभ कुमार मिश्रा उर्फ छोटू मिश्रा की वृद्ध मां राजकुमारी कुंवर अपनी बेटी और दो नातियों के साथ घर के आगे वाले हिस्से में सो रही थीं.

सोने-चांदी के गहनों सहित 70 हजार नकद गायब

देर रात करीब एक बजे के बाद चोरों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश किया.चोरों ने कमरों के भीतर रखी अलमारी, सूटकेस और स्टील बॉक्स का ताला तोड़कर सामान खंगाल लिया. सुबह करीब साढ़े चार बजे जब परिजनों की नींद खुली, तो घर का दरवाजा खुला था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था. पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरी गए आभूषणों में सोने की छह चेन, बारह अंगूठियां, एक हार, दो कंगन, चार चूड़ियां, तीन मंगलसूत्र, एक डरकस, एक बाजूबंद और चांदी की नौ पायल सहित अन्य कीमती सामान शामिल हैं. घटना की सूचना मिलने पर ‘डायल 112’ की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. इसके बाद पीड़ित परिवार ने मढ़ौरा थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की छानबीन और सामान की बरामदगी के प्रयास में जुट गई है.

Also Read : गुरु गोष्ठी में शिक्षण पद्धति और नवाचारों पर होगा फोकस, मासिक समीक्षा व्यवस्था लागू

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन