सारण की बेटी महिमा ने नीट में लहराया सफलता का परचम, परिवार में जश्न

Updated:
विज्ञापन

महिमा की सफलता पर मिठाई खिलाते |

सारण की बेटी महिमा कौशिक ने NEET परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है. महिमा का सपना एक सफल डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है.

विज्ञापन

Saran News : सारण की बेटी महिमा कौशिक ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में सफलता हासिल कर परिवार के साथ-साथ जिले का भी नाम रोशन किया है. छपरा शहर के साधनापुरी निवासी एवं सदर अस्पताल के सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. शंभूनाथ सिंह और पूनम रानी सिंह की भतीजी महिमा की उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है. परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

कड़ी मेहनत और अनुशासन से मिली सफलता

महिमा के पिता अभिमन्यु सिंह और माता संगीता सिंह ने बताया कि बेटी की कड़ी मेहनत, नियमित अध्ययन और परिवार के सहयोग से यह सफलता मिली है. महिमा ने कहा कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता. लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर पढ़ाई के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया. महिमा ने बताया कि उनका सपना एक सफल डॉक्टर बनकर समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है. उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान देकर लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना उनका लक्ष्य है.

परिवार ने जताया गर्व

महिमा तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं. उनके बड़े भाई आदित्य कौशिक ने आईआईटी रुड़की से बीटेक की पढ़ाई पूरी की है, जबकि छोटे भाई कुशाग्र सिंह गोपालगंज के सैनिक स्कूल में अध्ययनरत हैं. चाचा डॉ. शंभूनाथ सिंह और चाची पूनम रानी सिंह ने कहा कि महिमा की सफलता से पूरे परिवार और सारण जिले का सम्मान बढ़ा है. उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि यदि दादा जगन्नाथ सिंह और दादी सम्पातो देवी आज जीवित होते, तो पोती की इस उपलब्धि पर उन्हें सबसे अधिक गर्व होता.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन