वित्तरहित शिक्षकों की मांगों पर सरकार गंभीर,सीएम ने अधिकारियों को रिपोर्ट तैयार करने का दिया निर्देश

Author Nadim ahmad|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित मोर्चा के नेता | Prabhat Khabar Network

बिहार सरकार वित्तरहित शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की सालों पुरानी मांगों के समाधान की दिशा में आगे बढ़ी है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस मामले में मुख्य सचिव और संबंधित अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं. इस पहल से कर्मचारियों को नियमित वेतन और सामाजिक सुरक्षा की उम्मीद जगी है.

विज्ञापन

Saran News : वित्तरहित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांगों के समाधान की दिशा में सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है. यह जानकारी वित्तरहित शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के उपाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि 17 जुलाई की शाम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आमंत्रण पर नौ विधान परिषद सदस्यों तथा वित्तरहित मोर्चा के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

सेवा समायोजन, वेतन और पेंशन पर हुई चर्चा

बैठक में सेवा समायोजन, नियमित वेतन, पेंशन, स्थायित्व तथा सरकारी कर्मचारियों के समान सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में मोर्चा के अध्यक्ष मंडल के सदस्य जयनारायण सिंह मधु, शंभु कुमार सिंह, रामनरेश पांडेय, रामविनेश्वर सिंह तथा उपाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह उपस्थित रहे.

मुख्यमंत्री ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि वित्तरहित कर्मी लंबे समय से नियमित वेतनमान और सामाजिक सुरक्षा की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं. इस पर मुख्यमंत्री ने वेतन संबंधी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए मुख्य सचिव एवं संबंधित अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश देने तथा सभी विधान परिषद सदस्यों से इस विषय पर सुझाव लेने पर सहमति जताई.

मोर्चा ने जताया आभार

वित्तरहित शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री की पहल का स्वागत करते हुए इसे कर्मचारियों के लिए उम्मीद की नई किरण बताया. मोर्चा का कहना है कि इस पहल से वेतन, पेंशन और अन्य सुविधाओं का मार्ग प्रशस्त हो सकता है. साथ ही मुख्यमंत्री और बैठक में शामिल सभी विधान परिषद सदस्यों के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन