कोईलवर-छपरा फोरलेन पर भीषण जाम, राजापुर-दौलतपुर के बीच घंटों फंसे वाहन, यात्रियों को हुई भारी परेशानी
कोईलवर-डोरीगंज हाइवे पर जाम में फंसे वाहन | Prabhat Khabar Network
कोईलवर-छपरा फोरलेन पर भीषण जाम लगने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई. राजापुर से दौलतपुर के बीच वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोग इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं.
कोईलवर-छपरा फोरलेन पर बुधवार को भीषण जाम लगने से यातायात व्यवस्था चरमरा गयी. राजापुर से दौलतपुर के बीच सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. देखते ही देखते जाम में बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन फंस गये. जाम का आलम यह रहा कि कई वाहन चालक घंटों तक सड़क पर ही फंसे रहे.
आपके शहर में
दोपहर करीब एक बजे तक स्थिति जस की तस बनी रही. जाम में फंसे ट्रक चालकों ने बताया कि वे सुबह से ही सड़क पर खड़े हैं. कब तक जाम खुलेगा, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है. लंबे समय तक वाहनों के फंसे रहने से चालक और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

जरूरी काम से निकले लोगों की बढ़ी परेशानी
फोरलेन पर लगे जाम के कारण जरूरी काम से आ-जा रहे लोगों को भी परेशानी हुई. कई यात्रियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हुई. स्थानीय लोगों का कहना है कि फोरलेन पर आए दिन जाम की स्थिति बन रही है. इसके बावजूद यातायात को सुचारु रखने के लिए प्रभावी व्यवस्था नहीं हो पा रही है.
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और यातायात पुलिस से राजापुर-दौलतपुर के बीच लगने वाले जाम की समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए