कोईलवर : सोन नदी में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, सोशल मीडिया से हुई पहचान

Updated:
विज्ञापन

मृतक का फ़ाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

कोईलवर के बबुरा थाना क्षेत्र में सोन नदी में एक 19 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के एक घंटे के भीतर शव की पहचान जयराम राय के पुत्र विष्णु कुमार के रूप में हुई.

विज्ञापन

कोईलवर के बबुरा थाना क्षेत्र के बिंदगांवा स्थित सोन नदी में बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. नदी में शव देख ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकालकर कब्जे में लिया. आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन तत्काल उसकी पहचान नहीं हो सकी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इधर, शव की पहचान के लिए स्थानीय लोगों ने उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दी. तस्वीर वायरल होने के करीब एक घंटे के अंदर शव की पहचान हो गयी. मृतक की पहचान कोईलवर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कोईलवर के वार्ड चार निवासी जयराम राय के 19 वर्षीय पुत्र विष्णु कुमार के रूप में हुई.

शव की पहचान की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव का सदर अस्पताल, आरा में पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया.

चार दिन पहले बहन के ससुराल जाने निकला था युवक

मृतक की मां सुशीला देवी ने बताया कि विष्णु चार दिन पहले अपनी बहन के ससुराल जाने की बात कहकर बिहटा थाना क्षेत्र के परेव गया था. इसके बाद वह घर नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला. परिजन उसकी तलाश में जुटे थे, इसी बीच सोन नदी में शव मिलने की सूचना मिली.

विष्णु तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था. बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना को लेकर इलाके में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य बिंदुओं के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन