सारण के तरैया में मजदूरी का पैसा नहीं देने का आरोप, तीन लोगों पर प्राथमिकी
तरैया थाना | Prabhat Khabar Network
एक ठेकेदार पर बेंगलुरु ले जाकर काम कराने वाले मजदूर को मजदूरी का भुगतान न करने का आरोप लगा है. पैसे मांगने पर गाली-गलौज और मारपीट की धमकी का भी आरोप है. मामले में मां ने थाने में FIR दर्ज कराई है.
तरैया थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव के एक ठेकेदार पर खराटी गांव के एक मजदूर युवक को काम कराने के लिए बेंगलुरु ले जाने और कई महीनों की मजदूरी का भुगतान नहीं करने का आरोप लगा है. मामले को लेकर मजदूर की मां माया देवी ने तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
आपके शहर में
कोर्ट परिवाद के आलोक में दर्ज प्राथमिकी में गलिमापुर गांव निवासी ठेकेदार कमलेश मांझी, सत्येंद्र मांझी और अखिलेश मांझी को आरोपित किया गया है.
बेंगलुरु ले जाकर काम कराने का आरोप
प्राथमिकी में माया देवी ने आरोप लगाया है कि कमलेश कुमार मांझी बेंगलुरु में वेल्डिंग और कंस्ट्रक्शन ठेकेदारी का काम करता है. वह उनके पुत्र नीरज को राजमिस्त्री का काम सीखने के लिए बेंगलुरु लेकर गया था. वहां कई महीनों तक काम कराने के बाद मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया और उसे वापस घर भेज दिया गया.
पैसा मांगने पर गाली-गलौज का आरोप
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि मजदूरी के पैसे मांगने पर आरोपितों की ओर से गाली-गलौज की जाती है और मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं. मजदूर की मां ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है.
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें: ‘झंडू कुमार’ को कभी नाम पर मिले ताने, मेडल जीते तो हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी की भी मिली बधाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए