सारण के परसा में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. दरोगा प्रसाद राय की 104वीं जयंती मनायी गयी

Updated:
विज्ञापन

104 वी जयंती पर गन्यमान लोगों ने की माल्याअर्पण

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. दरोगा प्रसाद राय की 104वीं जयंती परसा प्रखंड में धूमधाम से मनाई गई. इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उनके व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को याद किया गया. पुत्र चंद्रिका राय ने उनके अधूरे सपनों को पूरा करने को सच्ची श्रद्धांजलि बताया.

विज्ञापन

Daroga Prasad Rai Jayanti: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. दरोगा प्रसाद राय की 104वीं जयंती परसा प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर विभिन्न जगहों पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया. लोगों ने उनके बताये आदर्शों और सामाजिक सरोकारों पर चलने का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

दरोगा राय चौक पर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

परसा स्थित दरोगा राय चौक पर स्थापित स्व. दरोगा प्रसाद राय की प्रतिमा पर उनके पुत्र एवं पूर्व मंत्री डॉ. चंद्रिका राय ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.

कार्यक्रम में स्व. दरोगा प्रसाद राय के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गयी. वक्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताया.

अधूरे सपनों को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : चंद्रिका राय

इसके बाद पूर्व मंत्री डॉ. चंद्रिका राय प्रभुनाथ कॉलेज में आयोजित जयंती समारोह में शामिल हुए. कॉलेज परिसर में स्थापित स्व. दरोगा प्रसाद राय की आदमकद प्रतिमा पर उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

अपने संबोधन में डॉ. चंद्रिका राय ने कहा कि दरोगा बाबू का पूरा जीवन समाज और आम लोगों के हित के लिए समर्पित रहा. उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि स्व. दरोगा प्रसाद राय के आदर्शों पर चलना और उनके अधूरे सपनों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. उन्होंने कहा कि वे दरोगा बाबू द्वारा बताये मार्ग पर चलने के लिए कृतसंकल्पित हैं और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहेंगे.

हाई स्कूल परसा में भी मनायी गयी जयंती

वहीं, हाई स्कूल परसा में विधायक करिश्मा राय के नेतृत्व में स्व. दरोगा प्रसाद राय की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य विनोद राय, कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय सिंह, पूर्व प्राचार्य अंबिका राय, भूषण राय, देवी राय, डॉ. संजय कुमार राय, उमेश राय, राम बाबू राय, कर्मवीर सिंह, प्रो. अनिल कुमार एवं साहेब राय सहित अन्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर स्व. दरोगा प्रसाद राय को श्रद्धांजलि दी.

इसे भी पढ़ें: ‘झंडू कुमार’ को कभी नाम पर मिले ताने, मेडल जीते तो हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी की भी मिली बधाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन