सारण: दिल्ली में सड़क हादसा, बोधाछपरा के युवक की दुर्घटना में हुई मौत

मृतक के घर पहुंचे ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
दिघवारा-अवतारनगर के बोधाछपरा गांव के 25 वर्षीय मनोज कुमार साह की दिल्ली में सड़क दुर्घटना में दुखद मौत हो गई. गांव पहुंचते ही मातम छा गया, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
Saran News : दिघवारा-अवतारनगर थाना क्षेत्र के बोधाछपरा गांव के एक युवक की दिल्ली में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. शनिवार को युवक का शव गांव पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक बोधा छपरा गांव निवासी शशि रंजन साह का इकलौता पुत्र 25 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार साह बताया जाता है.उक्त युवक दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था और परिवार की जिम्मेदारी इसी के कंधों पर थी. इस हादसे के बाद परिवार काफी सदमें में है. पिता शशि रंजन साह, मां रीना देवी और दोनों बहनें पुतूल व खुशबू का रो रोकर बुरा हाल था. घटना की सूचना पर पूर्व मुखिया राकेश सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच कर शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बंधाते देखे गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










