दूसरे चरण के मतदान की तैयारी में जुटा प्रशासन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2015 6:45 PM

विज्ञापन

दूसरे चरण के मतदान की तैयारी में जुटा प्रशासन प्रतिनिधि, चतराप्रथम चरण का पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन अब दूसरे चरण में होनेवाले चुनव की तैयारी में जुट गया है़ दूसरे चरण में सिमरिया व टंडवा में 28 नवंबर को मतदान होगा़ 26 नवंबर को मतदान कर्मियों को कलस्टर के लिए […]

विज्ञापन

दूसरे चरण के मतदान की तैयारी में जुटा प्रशासन प्रतिनिधि, चतराप्रथम चरण का पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन अब दूसरे चरण में होनेवाले चुनव की तैयारी में जुट गया है़ दूसरे चरण में सिमरिया व टंडवा में 28 नवंबर को मतदान होगा़ 26 नवंबर को मतदान कर्मियों को कलस्टर के लिए रवाना किया जायेगा़ सिमरिया की 17 व टंडवा की 19 पंचायत में चुनाव होगा़ सिमरिया में 67,233 व टंडवा में 79,424 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे़ सिमरिया में 216 व टंडवा में 252 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जायेंगे़ सिमरिया में 119 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील, 82 संवेदनशील, 15 सामान्य व टंडवा में 134 अतिसंवेदनशील, 75 संवेदनशील व 43 सामान्य मतदान केंद्र हैं. उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि पहले चरण के चुनाव की तरह ही दूसरे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण कराया जायेगा़ अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अर्ध सैनिक बल के जवान तैनात रहेंगे़ उपायुक्त ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola