सत्यापन के नाम पर लाभुकों से अवैध वसूली

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 14 May 2026 10:13 PM

विज्ञापन

मंईयां सम्मान योजना

विज्ञापन

कटकमसांडी. मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन को लेकर पंचायत भवन में इन दिनों महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली की भी शिकायत आनी शुरू हो गयी है. यह आरोप प्रखंड में संचालित कुछ प्रज्ञा केंद्र संचालकों पर लग रहा है. महिलाओं ने सत्यापन के नाम पर 100 रुपये लेने का आरोप प्रज्ञा केंद्र संचालकों पर लगाया है. महिलाओं ने कहा कि यदि सत्यापन नहीं कराया, तो योजना का लाभ बंद कर दिया जायेगा. इसी डर से महिलाएं सुबह से पंचायत भवनों और प्रज्ञा केंद्रों के बाहर लंबी कतार में खड़ी रहने को मजबूर हैं. एक महिला ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि सत्यापन के नाम पर पैसे लिये जा रहे हैं. अगर नाम सामने आया तो पंचायत स्तर के लोग हमें परेशान करेंगे. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पंचायत स्तर पर सही सूचना जारी करने और सत्यापन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग की है, ताकि गरीब महिलाओं का आर्थिक और मानसिक शोषण रोका जा सके. इस संबंध में बीडीओ पूजा कुमारी ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में अभी तक नहीं आया है. संज्ञान में आने के बाद इसकी जांच की जायेगी. जांच में मामला सही पाये जाने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. सत्यापन के नाम पर अगर कोई व्यक्ति पैसा मांग रहा है, तो वह अवैध है.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola