भाजपा की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2015 6:30 PM
भाजपा की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा कोडरमा. जिला भाजपा के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों व प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक झंडा चौक के निकट महावीर टावर में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रकाश राम ने की व संचालन जिला महामंत्री शिवेंद्र नारायण ने किया. मुख्य अतिथि दीपक प्रकाश ने संगठन चुनाव पर चर्चा करते हुए निर्देश […]
भाजपा की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा कोडरमा. जिला भाजपा के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों व प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक झंडा चौक के निकट महावीर टावर में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रकाश राम ने की व संचालन जिला महामंत्री शिवेंद्र नारायण ने किया. मुख्य अतिथि दीपक प्रकाश ने संगठन चुनाव पर चर्चा करते हुए निर्देश दिया कि 25 नवंबर तक प्राथमिक सदस्यता का सत्यापन कर लें. वहीं 25 को मंडल प्रभारियों की बैठक करने तथा 30 से सात दिसंबर तक सभी बूथ कमेटी का गठन करने को कहा़ वहीं 15 दिसंबर तक सभी मंडल का चुनाव कराने को कहा. इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह, डॉ रामसागर सिंह, रामचंद्र सिंह, रवि मोदी, विजय साव, नितेश चंद्रवंशी, बीरेंद्र सिंह, रमेश हर्षधर, बैजनाथ यादव, बीरेंद्र मोदी, देव नारायण मोदी, विक्रम सिंह, परिमल, गोपाल कुमार गुतुल, जूही दास, अनिल सिंह, शशिभूषण प्रसाद, साकेत कुमार, अजय झा, जय प्रकाश राम, विश्वनाथ सिंह, सुनील पंडित, संगीता सिन्हा, किशोर पंडित, सतीश कुमार, छोटू पंडित, राजेश सिंह, दिलीप कुमार, अशोक मेहता, त्रिवेणी पांडेय आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










