बैंक हटा, तो आंदोलन करेंगे ग्रामीण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2015 8:00 PM
बैंक हटा, तो आंदोलन करेंगे ग्रामीण -छह नवंबर को बैंक से साढ़े पांच लाख रुपये की लूट हुई थी, इसको देखते हुए बैंक के अधिकारियों ने बैंक हटाने की बात कही फोटो-सिमरिया 1 बैंक हटाने का विरोध करते ग्रामीणसिमरिया़ ग्रामीणों ने कहा कि बीओआई शाखा टूटीलावा को हटाया गया तो आंदोलन करेंगे़ बुधवार को ग्रामीणों […]
बैंक हटा, तो आंदोलन करेंगे ग्रामीण -छह नवंबर को बैंक से साढ़े पांच लाख रुपये की लूट हुई थी, इसको देखते हुए बैंक के अधिकारियों ने बैंक हटाने की बात कही फोटो-सिमरिया 1 बैंक हटाने का विरोध करते ग्रामीणसिमरिया़ ग्रामीणों ने कहा कि बीओआई शाखा टूटीलावा को हटाया गया तो आंदोलन करेंगे़ बुधवार को ग्रामीणों सड़क पर उतर कर विरोध जताया़ ग्रामीणाें ने कहा कि बैंक हटा, तो काफी परेशानी होगी़ मालूम हो कि छह नवंबर को बदमाशों ने दिन दहाड़े बैंक से साढ़े पांच लाख रुपये लूट लिये थे़ इसको देखते हुए बैंक के अधिकारियों ने बैंक हटाने की बात कही़ बैंक के हटने से टूटीलावा, बसरिया, मनातू, लेपो, पीरी, सिकरी, सिकरी मोड़, कदले, चौथा, कान्हुखाप आदि गांव के लोगों को परेशानी होगी़ मौके पर गिरेंद्र पांडेय, रामोतार यादव, बाबूलाल गंझू, संजय पांडेय, पूरन राम आदि थे़ विधायक ने भी दी आंदोलन की चेतावनीविधायक गणेश गंझू ने कहा कि टूटीलावा से बैंक नहीं हटाया जायेगा़ बैंक हटाया गया, तो आंदोलन करेंगे़ बैंक अधिकारी सुरक्षा मुहैया उपलब्ध कराने की वजह बैंक हटाने की बात कह रहे हैं. इस संबंध में बैंक के वरीय अधिकारियों से बात करेंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










