योग्य मतदाता का नाम सूची से नहीं कटे, यह कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी
एसआइआर को लेकर बैठक में जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कहा
बरही. प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक गुरुवार को बरही पूर्वी पंचायत भवन में हुई. बैठक में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) पर विचार किया गया. जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम गहन पुनरीक्षण में कटना नहीं चाहिए, यह कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है. जितने भी मतदाता अन-मैच रह गये हैं, सहयोग देकर उनकी मैपिंग करानी है. मैपिंग के लिए या 20 जून से होने वाले एसआइआर के क्रम में मतदाताओं को कौन-कौन से पेपर बीएलओ को दिया जायेगा, इस बारे में वोटर को जागरूक करना होगा. इसके लिए पहले कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित होना होगा. बैठक में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण टीम गठित की गयी. टीम में डॉ निजामुद्दीन अंसारी, कार्तिक पासवान, मो तौकीर रजा, केदार यादव व सिकंदर कुमार दास को शामिल किया गया. बरही प्रखंड को पांच जोन में बांट गया. टीम के सदस्यों को एक-एक जोन की जिम्मेवारी दी गयी. परवेज अहमद ने टीम को एसआइआर अभियान की तकनीकी जानकारी दी. मौके पर प्रदेश सचिव सह बरही विस प्रभारी मनीषा टोप्पो, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मन्नान वारसी, गुड्डू सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ निजामुद्दीन अंसारी, मो वारिश, दीपक गुप्ता, प्रमुख मनोज रजक, उपप्रमुख देवलाल कुशवाहा, कार्तिक पासवान, विष्णुधारी महतो सहित अन्य उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए