नाबालिग दिव्यांग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 11 Jun 2026 9:26 PM

विज्ञापन

आरोपी पीड़िता के ही गांव का

विज्ञापन

हजारीबाग. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजकुमार राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं पीड़िता की शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गयी. बीएनएस की धारा 183 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान दर्ज कराया गया. घटना नौ जून की है. मामले में पीड़िता के परिजन ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है. आवेदन के अनुसार घटना के वक्त पीड़िता घर में अकेली थी. घरवाले दैनिक मजदूरी करने गये थे. आरोपी ने इसी का फायदा उठाया व दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता अौर आरोपी एक ही गांव के हैं.

मोबाइल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग. सदर पुलिस ने मोबाइल चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें लोहसिंघना थाना क्षेत्र के ओकनी दुसाध टोली निवासी अमर चंद्रवंशी और मन्नत सिंह चौक निवासी साहिल कुमार का नाम शामिल है. नौ जून को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एक महिला का मोबाइल चोरी हुआ था. इस संबंध में भुक्तभोगी महिला ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने चोरी की मोबाइल के साथ उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola