रेलिंग तोड़कर पुल पर लटका कंटेनर, आग लगने से स्वाहा

Updated:
विज्ञापन

पुल की रेलिंग में लटका कंटेनर जलता हुआ व जानलेवा गढ्ढा. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरकट्ठा के गोरहर पुल पर सड़क के गड्ढे के कारण एक कंटेनर अनियंत्रित होकर रेलिंग से लटका और आग लगने से जलकर खाक हो गया। चालक घायल, इलाज जारी।

विज्ञापन

बरकट्ठा थाना क्षेत्र के ग्राम गोरहर पुल के समीप जीटी रोड पर सोमवार की दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, हालांकि आग लगने से एक कंटेनर जलकर पूरी तरह खाक हो गया. बगोदर की ओर से आ रहा कंटेनर (एनएल10एएफ-9969) गोरहर पुल के बीचोंबीच बने एक गहरे गड्ढे में जाने के कारण अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए बीच में ही लटक गया. हादसे में कंटेनर चालक ग्राम कांटी डैम, उरवां (कोडरमा) निवासी महेश यादव (50 वर्ष) घायल हो गये. उन्हें स्थानीय निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. गनीमत रही कि कंटेनर पुल से नीचे नहीं गिरा, जिससे चालक की जान बच गयी. हादसे के तुरंत बाद कंटेनर में आग लग गयी. देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख हो गयी. चालक महेश यादव के अनुसार वह कंटेनर में कोलकाता से प्लास्टिक का दाना लादकर फैजाबाद जा रहा था. इसी दौरान गोरहर पुल के पास सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे के कारण यह घटना हुई.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चौपारण से लेकर गोरहर तक जीटी रोड के सिक्सलेन चौड़ीकरण का कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है. सड़क पर बने जानलेवा गड्ढों के कारण आये दिन यहां दुर्घटनाएं हो रही हैं. जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों के साथ लंबे ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola