दुर्गापूजा की तैयारी तेज, शिवदयाल नगर में शिवसेवक सिंह को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग के शिवदयाल नगर में नवोदय दुर्गा पूजा समिति का गठन हुआ। शिवसेवक सिंह अध्यक्ष और सीताराम सिंह उपाध्यक्ष चुने गए। धूमधाम से पूजा मनाने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन

हजारीबाग. शहर के शिवदयाल नगर में शारदीय दुर्गापूजा को लेकर बैठक हुई. बैठक में नवोदय दुर्गापूजा समिति शिवदयाल नगर कमेटी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से सुबोध कुमार शिवगीत और राम अवतार प्रसाद को संरक्षक मनोनीत किया गया.

विज्ञापन

शिवसेवक सिंह बने अध्यक्ष

कमेटी में शिवसेवक सिंह को अध्यक्ष, सीताराम सिंह, जीवन कुमार, उमाकांत सिंह, श्याम किशोर सिंह और सचिन दयाशंकर रावत को उपाध्यक्ष बनाया गया. दिगंबर प्रसाद, प्रशांत कुमार सिंह और अमित कुमार रक्षित को सहसचिव तथा अजीत कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह और प्रभात कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी.

अर्जुन ओझा और विनोद सिंह को पूजा प्रभारी बनाया गया. प्रतियोगिता प्रभारी की जिम्मेदारी अघोरी ओमप्रकाश, सुदर्शन प्रसाद केसरी और विजय सिंह प्रसाद को दी गयी. प्रभारी के रूप में प्रमोद कुमार, अविनाश कुमार सिंह, अभिषेक कुमार तिवारी, ब्रह्मदेव राम और धनंजय कुमार को मनोनीत किया गया.

आकर्षक सजावट के साथ होगी पूजा

पूजा के लिए पंडित तारकेश्वर मिश्रा को पुजारी तथा पंडित राजेश श्याम पांडे और विशाल मिश्रा को पाठकर्ता बनाया गया है. वहीं विजय कुमार सिंह को पूजा प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी है.

नवगठित कमेटी के अध्यक्ष शिवसेवक सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने इस वर्ष दुर्गापूजा को आकर्षक तरीके से सजाने और धूमधाम से पूजा संपन्न कराने का निर्णय लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola